Responsive Menu
Add more content here...
August 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बंगाल :भाजपा नेता मुकुल रॉय को अब जेड श्रेणी की सुरक्षा,गृह मंत्रालय का फैसला

बंगाल :भाजपा नेता मुकुल रॉय को अब जेड श्रेणी की सुरक्षा,गृह मंत्रालय का फैसला

By Nikhil Pal on March 24, 2021
0 685 Views

कोलकाता(एजेंसी)-केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की वाई प्लस की सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है।अब उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जायेगी।इससे पहले शुभेंदु अधिकारी को इस कैटेगरी की सुरक्षा मिल चुकी है। कुछ दिन पहले ही मिथुन चक्रवर्ती के को वाइ प्लस की सुरक्षा दी गयी थी।बता दें कि मुकुल रॉय पार्टी ने नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है।

गुरुवार को थम जाएगा बंगाल विस चुनाव के पहले चरण का शोर

बीजेपी ने मुकुल रॉय के अलावा उनके बेटे पर भी विश्वास जताया है। मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु राय को बीजपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कहा था और बीजेपी में शामिल हुए थे। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता मुकुल रॉय रेल मंत्री भी रह चुके हैं।बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव 27 मार्च हो होगा। इस बीच बंगल में चुनावी हिंसा ने फिर से जोर पकड़ लिया है।राज्य में आये दिन बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हो रही है। इसका आरोप भी बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे पर लगा रहे हैं। बुधवार को कूचबिहार के में बीजेपी मंडल अध्यक्ष का शव बरामद किया गया।इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा।इस दौरान पांच जिलों के 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव में भी 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और नतीजे 2 मई को घोषित किये जाएगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *