Responsive Menu
Add more content here...
July 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार दिवस समारोह: जनता से वर्चुअल रूबरू हुए CM नीतीश, राष्‍ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

बिहार दिवस समारोह: जनता से वर्चुअल रूबरू हुए CM नीतीश, राष्‍ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

By Nikhil Pal on March 22, 2021
0 520 Views

पटना-109 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को बिहार दिवस समारोह का वर्चुअल आयोजन ज्ञान भवन में किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ गए हैं। सूचना एवं जन संपर्क विभाग इसे विभिन्न माध्यमों से राज्‍य के लोगों तक पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री आवास से ज्ञान भवन और सभी जिला समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा वेबकास्टिंग से कनेक्ट किए गए हैं। बिहार दिवस काे लेकर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके पहले बिहार दिवस के अवसर पर राज्‍यपाल फागू चौहान, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव सहित अनेक नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने भी जनता को बिहार दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

22 मार्च 1912 को हुई थी बिहार की स्थापना

बिहार दिवस के लिए राष्‍ट्रपति व प्रधानमंत्री ने बधाई दी है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल यह आयोजन नहीं किया जा सका था। बिहार दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में बिहार दिवस पर सभी को, खासकर बिहार के लोगों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। यह भूमि प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह तक की साक्षी रही है। उन्‍होंने यह भी लिखा है कि इस भूमि पर उन्‍हें राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्‍य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में उन्‍होंने अपने गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाले इस प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ने के लिए शुभकामना की है।बंगाल से अलग करके बिहार की विधिवत स्थापना 22 मार्च, 1912 को हुई थी। स्थापना के 109 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को बिहार दिवस समारोह वर्चुअल तौर पर ज्ञान भवन में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समारोह से जुड़ गए हैं। सूचना एवं जन संपर्क विभाग इसे विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के लोगों तक पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री आवास से ज्ञान भवन और सभी जिला समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा वेबकास्टिंग से कनेक्ट किए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *