Responsive Menu
Add more content here...
August 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • कोरोना टीकाकरण:यूपी में मार्च में ही लगेंगे एक करोड़ लोगों को टीके, सरकार ने तय किया जिलेवार लक्ष्य

कोरोना टीकाकरण:यूपी में मार्च में ही लगेंगे एक करोड़ लोगों को टीके, सरकार ने तय किया जिलेवार लक्ष्य

By Nikhil Pal on March 14, 2021
0 603 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पर मजबूत प्रहार करने में जुटी योगी आदित्यनाथ सरकार टेस्टिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ-साथ अब टीकाकरण में भी रिकार्ड बनाने की कोशिश में लगी हुई है। प्रदेश में अब जिलों को आबादी के अनुसार चार वर्गों में बांटकर हर दिन 10 हजार से लेकर चार हजार तक टीके लगाने का लक्ष्य तय कर दिया गया है।प्रदेश में अभी तक एक दिन में सर्वाधिक 3.36 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, लेकिन अब इस नए लक्ष्य के निर्धारित होने के बाद प्रतिदिन 5.52 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकेगी।

टीकाकरण अभियान में तेजी

यूपी में मार्च में अब तक करीब 11.51 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें 6.10 लाख बुजुर्गों व गंभीर रोगियों को टीका लगाया गया है। बाकी स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर हैं।मार्च में एक करोड़ चार लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।उत्तर प्रदेश सरकार ने अब टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के लिए 40 लाख से अधिक आबादी वाले लखनऊ सहित 19 जिलों में 10 हजार लोगों को प्रतिदिन, 40 लाख से लेकर 25 लाख की आबादी वाले 23 जिलों में रोज आठ हजार लोगों को, 24 लाख से लेकर 15 लाख की आबादी वाले 23 जिलों में प्रत्येक दिन छह हजार लोगों को और 15 लाख से कम आबादी वाले 10 जिलों में हर दिन अब चार हजार लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश में 1.97 करोड़ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जानी है। फिलहाल अभी तक कुल 26.50 लाख स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, बुजुर्गों व गंभीर रोगियों वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब तक लगी कुल वैक्सीन में से 20.29 लाख लोगों ने पहली डोज और 6.20 लाख ने दूसरी डोज लगवाई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *