Responsive Menu
Add more content here...
October 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • आजादी का अमृत महोत्सव : पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को दिखाई हरी झंडी, गांधी, नेहरू और पटेल का किया जिक्र

आजादी का अमृत महोत्सव : पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को दिखाई हरी झंडी, गांधी, नेहरू और पटेल का किया जिक्र

By Nikhil Pal on March 12, 2021
0 632 Views

 

नई दिल्ली(एजेंसी)- साल 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष भी पूरे हो गए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरुआत की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाई। ये कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल का जिक्र किया और कहा कि इनके सपनों के भारत को बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में ऐसे कई संघर्ष हैं, जिनका नाम आज नहीं लिया जाता है लेकिन हर किसी का अपना महत्व रहा है।

भारत की उपलब्धियां दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं – पीएम

पीएम ने देश के स्वाधीनता संग्राम में खुद को आहूत करने वाले सभी महान विभूतियों के चरणों में आदरपूर्वक नमन किया। उन्होंने सभी वीर जवानों को नमन किया जिन्होंने आजादी के बाद राष्ट्र रक्षा की परंपरा को जीवित रखा। आजाद भारत के पुनर्निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने आजादी की सुबह के लिए सदियों तक इंतजार किया।पीएम मोदी ने इस मौके पर अहमदाबाद में अमृत महोत्सव की वेबसाइट को लॉन्च किया। पीएम मोदी ने चरखा उत्सव की भी शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में महात्मा गांधी की तस्वीर को माला अर्पित की। इस दौरान उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी। प्रधानमंत्री यहां पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई और आजादी का अमृत महोत्सव के शुरुआती कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत की उपलब्धियां आज सिर्फ हमारी अपनी नहीं हैं, बल्कि ये पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं, पूरी मानवता को उम्मीद जगाने वाली हैं। भारत की आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत हमारी विकास यात्रा पूरी दुनिया की विकास यात्रा को गति देने वाली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *