Responsive Menu
Add more content here...
May 2, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बिहार:नीतीश व कुशवाहा की मुलाकात में RLSP के JDU के विलय पर होगा अंतिम फैसला

By Nikhil Pal on March 12, 2021
0 441 Views

 

पटना-उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के जनता दल यूनाइटेड (JDU) में जल्द विलय हो सकता है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह से उपेंद्र कुशवाहा की न सिर्फ निरंतर मुलाकात हो रही है, बल्कि इस मुलाकात के बहाने कुशवाहा अपनी कुछ शर्तें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचा रहे हैं। वैसे नीतीश कुमार से भी उपेंद्र कुशवाहा संपर्क में हैं और उनकी शर्तें मान ली हैं। उपेंद्र कुशवाहा व नीतीश कुमार की मुलाकात आज भी हो रही है, जिसमें आरएलएसपी के जेडीयू में विलय पर अंतिम फैसला हो जाएगा।

14 को हो सकता है आरएलएसपी का जेडीयू में विलय

आज उपेंद्र कुशवाहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात का कार्यक्रम संभावित है। इस मुलाकात के बहाने आरएलएसपी के जेडीयू में विलय की घोषणा पर अंतिम फैसला हो जाएगा। इसके पहले विलय को लेकर नीतीश कुमार के साथ उपेंद्र कुशवाहा की पांच राउंड बातचीत हो चुकी है। इसमें वशिष्ठ नारायण सिंह मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभा रहे हैं।14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा ने आरएलएसपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। बताया जा रहा है कि इसमें सर्वसम्मति से पार्टी के जेडीयू में विलय की घोषणा का ऐलान किया जा सकता है। पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने स्वीकार किया था कि उनका जेडीयू से रिश्ता काफी पुराना है और जहां तक बात नीतीश कुमार की है तो वे दोनों अलग कब थे कि साथ होने की बात हो रही है? वहीं वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा हमारे पुराने साथी रहे हैं, हमारे साथ बहुत जल्द आ जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *