Responsive Menu
Add more content here...
June 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

प्रदेश में 31 मई तक बढ़ा आंशिक लाकडाउन

By Shakti Prakash Shrivastva on May 22, 2021
0 858 Views

लखनऊ,(मुख्य संवाददाता)। प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक बार फिर आंशिक लाकडाउन की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी है। 24 मई की सुबह तक वाला लाकडाउन अब 31 मई की सुबह 7 बजे तक प्रभावी होगा।

कोरोना के एक्टिव केसों में लगातार आ रही है कमी

प्रदेशव्यापी इस आंशिक कोरोना कर्फ़्यू का कोरोना नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम देखते हुए राज्य सरकार ने अवधि एक सप्ताह और बढ़ाए जाने का यह निर्णय लिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-सूचना नवनीत सहगल ने बताया इससे कोरोना संक्रामण की चेन को तोड़ने में आशातीत सफलता मिल रही है। इसमे प्रदेश की जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। कोरोना के एक्टिव केसों में लगातार कमी भी दर्ज की जा रही है। इस अवधि में वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियां, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक  व अनिवार्य कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *