Responsive Menu
Add more content here...
June 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

योगी बनाएंगे रविकिशन को बाबा !

By Shakti Prakash Shrivastva on March 13, 2025
0 370 Views

                                                                                         शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिजाज अपेक्षाकृत सख्त है। धीर-गंभीर स्वभाव उनकी पहचान है। लेकिन यही योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व का एक दूसरा पहलू यह भी है कि वो बहुत हंसमुख और मजाकिया भी है। लेकिन उनके व्यक्तित्व का यह रूप बहुत कम लोग जानते हैं। अमूमन योगी आदित्यनाथ जब अपनों के बीच होते है तभी इनके इस विशिष्टता का दीदार होता है। ऐसे ही प्रथम दृष्ट्या उनका चेहरा जितना निष्ठुर और संवेदनहीनता वाला लगता है उतना ही वो अधिक संवेदनशील है। मासूम और मजलूमों के बीच उनकी मौजूदगी हो तो इसे साक्षात देखा जा सकता है। इनकी संवेदनशीलता का आलम ये है कि इंसान तो इंसान जानवर भी इनके आकर्षण से अलग नहीं रह पाते। इनके गौशाला की गायें और अन्य पालतू जीव इसके प्रमाण है। जबसे फिल्म स्टार रविकिशन शुक्ल गोरखपुर के सांसद हुए है तबसे कई ऐसे मौके आए जब रविकिशन की मौजूदगी में सांसद रविकिशन की चुटकी लेने से अपने को वो रोक नहीं पाते है। ऐसे में माहौल खुशगवार हो जाता है। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों गोरखपुर प्रवास के दौरा आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुआ। कार्यक्रम में मौजूद बहुतेरे लोगों ने पहली बार योगी आदित्यनाथ के ऐसे व्यवहार को देखा।

गुरुवार को बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आइटीआई प्रशिक्षकों के प्रोत्साहनार्थ आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर रहे थे। उनके साथ मौजूद अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों में गोरखपुर के बीजेपी सांसद रविकिशन शुक्ल भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सांसद रविकिशन की चुटकी ली। कहा कि गोरखपुर इस समय कई मामलों में हब बनता जा रहा है। केले की खेती यहाँ उन्नत और उत्तम रूप से हो रही है। केले का इस्तेमाल खाने के अलावा चिप्स,आचार और ना जाने क्या-क्या तैयार करने में किया जा रहा है। बल्कि इसके रेशे से बाल भी बनाए जा रहे हैं।

सांसद रविकिशन की ओर मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मैंने रवि किशन जी से कहा है कि आप फिल्मों में रोल के लिए चिंता ना करें। विग की जगह केले के रेशे से बने बाल का इस्तेमाल करें और यदि किसी फिल्म में कालीबाड़ी के महंत जी का रोल करना हो तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। मतलब कि आप सिर पर केले के बाल लगाइए और फिल्मों में कालीबाड़ी वाले बाबा का रोल निभाइए। यह सुनते ही कालीबाड़ी के महंत रविद्र दास, सांसद रवि किशन सहित अन्य लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। कालीबाड़ी मंदिर नगर के पुराने घंटाघर इलाके में है। बाबा रवींद्र दास इस मंदिर के महंत है। महंत रवींद्रदास की गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रिय लोगों में की जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *