Responsive Menu
Add more content here...
May 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में उपचुनाव : कांग्रेस से मिलकर ही लड़ेगी सपा

यूपी में उपचुनाव : कांग्रेस से मिलकर ही लड़ेगी सपा

By Shakti Prakash Shrivastva on October 17, 2024
0 455 Views

                                                                                     शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश मे रिक्त चल रहे कुल दस विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव मे हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ नौ सीटो के लिए ही चुनावी शिड्यूल जारी किया है। क्योंकि अयोध्या की मिल्किपुर सीट का मामला हाईकोर्ट में लंबित है। यह अलग बात है कि हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले याचिका कर्ता ने अपनी याचिका वापस लेने की घोषणा की है। अगर चुनावी प्रक्रिया के संपन्न होने से पहले यदि याचिका की विधिक वापसी हो जाती है तो संभव है कि चुनाव साथ ही हो जाएँ। भले ही चुनाव दस सीटो के लिए होगा कि नौ पर होगा यह तय नहीं है लेकिन यह जरूर तय हो गया है कि प्रदेश में विपक्षी गठबंधन आइएनडीआईए के मुख्य घटक दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अब एक साथ मिलकर लडेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बातचीत के बाद यह तय हो गया है कि उत्तर प्रदेश में ये दोनों दल मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे। हालांकि इनमे सीटों को लेकर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में मतदान 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को होना है। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही प्रदेश में सियासी सरगरमियाँ तेज हो गई है। यहां सत्ताधारी बीजेपी गठबंधन को सीधी टक्कर देने के लिए सपा और कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। सपा की तरफ से जब छः सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई थी तो सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा शुरू हो गयी कि अब सपा और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है। इसका सीधा लाभ बीजेपी गठबंधन को मिलते दिखने लगा। लेकिन अब जब दोनों दलों के शीर्ष नेताओं से आश्वस्त कर दिया है कि चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ा जाएगा तब ऐसी हो रही चर्चाओं पर विराम लगा।
अब चूंकि चुनाव नजदीक आ गया है इसलिए दोनों दल जल्द से जल्द सीटों की स्थिति फाइनल कर लेना चाहते है। हालांकि सपा ने गाजियाबाद सीट कांग्रेस को देने का मन बना लिया है लेकिन खैर सीट को होल्ड कर दिया है। कांग्रेस मीरापुर सीट भी चाहती थी लेकिन सपा ने इस पर असहमति जता दी है।
दोनों दलों के नेताओं का मानना है कि जल्द ही आपसी सहमति के आधार पर सीटों का बंटवारा हो जाएगा। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा की तरफ से मुलायम परिवार के ही तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान मे हैं। चूंकि करहल से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव विधायक हुआ करते थे। बीते लोकसभा चुनाव में उनके सांसद चुने जाने के बाद सीट रिक्त हुई थी। यह सीट अन्य सभी की तुलना में दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *