Responsive Menu
Add more content here...
May 31, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

आजम खान फिर दे रहे हैं विवादित बयान!

By Shakti Prakash Shrivastva on May 2, 2023
0 780 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं में शुमार प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की पहचान अब एक विवादित और उल-जुलूल बयानबाजी देने वाले नेता के रूप में होने लगी है। प्रदेश में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान अपने राजनीतिक गढ़ रामपुर में प्रत्याशियों के प्रचार के दौरान इन दिनों आजम पूरे रौं में हैं। अमूमन भारतीय जनता पार्टी को टार्गेट पर रखने वाले आजम आजकल कांग्रेस पर भी फायर है। रामपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी फातिमा जबी के समर्थन में प्रचार के दौरान उन्होने कांग्रेस पर तंज़ कसते हुए कहा कि भगवान का बदला बहुत क्रूर है। राजीव गांधी के शरीर का एक टुकड़ा भी नहीं मिला।  जिनके शासन में कभी सबसे अधिक सांसद हुआ करते थे।  उन्होने कहा कि मैंने इंदिरा गांधी का जमाना देखा है। संजय गांधी जैसे लोग आसमान में उड़ते हैं, लेकिन टुकड़ों में पाए जाते हैं।  इसलिए एक बार सरकार बदल जाती है तो खींची हुई लाइन से बड़ी लाइन चिन्हित की जाएगी। प्रचार के दौरान ही उन्होने यह भी कहा कि आप मुझसे, मेरी बीबी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहते हो। ये चाहते हो कि कोई आए और कनपटी पर गोली चला कर चला जाये। बस इतना ही तो रह गया है। बचा लो आज भी निजाम ए हिन्द और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढ़ेंगे वापस नहीं जाएँगे।

इतना ही नहीं आजम  ने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव और प्रशासन के पूरे तंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उनके 40-42 साल के राजनीतिक जीवन का अनुभव है कि पुलिसवाले बदल जाएंगे। जिन पुलिसवालों ने तुम्हारे घर के दरवाजे तोड़ दिए हैं और जिन्होंने तुम्हें ठोकर मारी है, वे यहां खड़े होकर तुम्हें इस बूट से सलाम करेंगे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान पर 90 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। राज्य विधानसभा सचिवालय ने अक्टूबर में एक अदालत द्वारा नफरत फैलाने वाले भाषण मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान को अयोग्य करार दे दिया था।  उनके खिलाफ अप्रैल 2019 में एक चुनावी सभा के दौरान रामपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान पर मिलक कोतवाली क्षेत्र के खटानगरिया गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *