Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सुभासपा : ‘प्रकाश’ के सामने अंधेरा, पार्टी में बगावत

By Shakti Prakash Shrivastva on September 5, 2022
0 475 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानि सुभासपा के लिए खासकर उसके अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 2017 में बीजेपी और 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठजोड़ कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी प्रभावी राजनीतिक आमद कराने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश के सामने इन दिनों अंधकार की स्थिति है। पहले बीजेपी और बाद में समाजवादी पार्टी के साथ रिश्ते खराब करने के बाद राजभर को अब अपने ही दल के लोगों से चुनौतियाँ मिलने लगी हैं। आज सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने पार्टी हाई कमान पर कई तरह का आरोप लगाते हुए कई दर्जन लोगों समेत पार्टी से नाता तोड़ने कि घोषणा कर दी है। उनके साथ पार्टी के कद्दावर नेता बलीराज ने भी अपने समर्थकों सहित पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। महेंद्र ने राजभर पर पार्टी को मुख्तार अंसारी के आगे गिरवी रखने का आरोप लगाते हुए मनमानी करने का आरोप लगाया है। पार्टी के शुरुआती दिनों से ओम प्रकाश के साये की तरह साथ रहने वाले महेंद्र के पार्टी छोड़ने के ऐलान ने पार्टी के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया है। पार्टी में महेंद्र की हैसियत नंबर दो की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन में सुभासपा ने उन्हें मुख्तार के खिलाफ मऊ सदर से लड़ाया था।  जिसमें महेंद्र को 89 हजार के करीब वोट मिले थे। वह मुख्तार से करीब 6 हजार मतों से पराजित हुए थे। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें मऊ से प्रत्याशी बनाया था। महेंद्र के अचानक लिए गए इस निर्णय से पार्टी के नाते आहत है। पार्टी हाइकमान उन्हे मनाने की भी कोशिश में हैं। 2022 में सपा के साथ हुए गठबंधन में पार्टी के छः विधायक चुने गए हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि इन विधायकों का क्या रुख होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *