Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • आधा दर्जन राज्यों में मिला कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट, ICMR ने कहा चिंता की बात नहीं

आधा दर्जन राज्यों में मिला कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट, ICMR ने कहा चिंता की बात नहीं

By Shakti Prakash Shrivastva on June 28, 2021
0 502 Views

नयी दिल्ली, (संवाददाता)। देश में धीरे-धीरे कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट का प्रसार हो रहा है। कुछ दिनों पहले तक देश के तीन-चार प्रदेशों तक सीमित कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट अब 12 राज्यों तक में दस्तक दे चुका है। हालांकि इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने इस वारिएंट के प्रसार को बहुत कम बताया है और माना है कि अभी चिंता की बात नहीं है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि अप्रैल, मई और जून के दौरान इकट्ठे किए गए 45,000 से अधिक नमूनों में से 48 मामलों की पहचान की गई है। ICMR की मुताबिक डेल्टा प्लस वैरिएंट का प्रसार बहुत कम है। इसे पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में आइसोलेट किया गया है। कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट ही म्यूटेंट होकर अब डेल्टा प्लस वैरिएंट बन गया है। जो सबसे पहले भारत में पाया गया था। केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट कुल 12 प्रदेशों में मिला है। यह वैरिएंट इसलिए चिंताजनक है क्योंकि पिछले स्वरूप के मुकाबले यह तेजी से फैलता है। बाकी वैरिएंट की तुलना में इस वायरस की फेफड़ों में मौजूदगी ज्यादा मिली है। डेल्टा प्लस वेरिएंट के ज्यादातर मामले तीन राज्यों- महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में पाए गए हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *