Responsive Menu
Add more content here...
May 31, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

1 जुलाई से मंहगा हुआ दिल्ली-देहरादून का सफर, NHAI ने बढ़ाया टोल टैक्स

By Shakti Prakash Shrivastva on June 27, 2021
0 687 Views

नयी दिल्ली, (संवाददाता)। रोज-रोज पेट्रोल और डीजल की दामों में हो रही वृद्धि और बेतहाशा मंहगाई से त्रस्त लोगों को अब टोल प्लाजा पर टैक्स बढ्ने की मार भी पड़ने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा दिल्ली और देहरादून के बीच टोल टैक्स मे बढ़ोत्तरी की घोषणा से पहली जुलाई से इन शहरों के बीच सफर करना मंहगा हो जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से टोल टैक्स में 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गयी है। इस आदेश के क्रम में मेरठ के सिवाया टोल प्रबंधन ने अपेक्षित तैयारी शुरू कर दी है। हर साल जुलाई में ही टैक्स की दरों में वृद्धि की जाती है, लेकिन बीते वर्ष कोरोना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टैक्स की दरों में कोई वृद्धि नहीं की थी। इस वर्ष भी कोरोना के चलते टैक्स की दरों में वृद्धि नहीं होने का अनुमान था। टोल टैक्स दरों में वृद्धि को हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य और कोरोना के चलते टोल कंपनी को लगातार हो रहे नुकसान को माना जा रहा है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *