Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, छः की मौत

By Shakti Prakash Shrivastva on June 25, 2021
0 816 Views

बलरामपुर, (संवाददाता)। सड़कों पर तेज रफ्तार गाडियाँ आये दिन हादसे का सबब बन रही है। ऐसे ही बलरामपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार बेकाबू हो सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार छः लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

गोंडा जिले के तरबगंज निवासी तीन आदमी और तीन औरते कार से कहीं जा रहे थे। महराजगंज थाने में लौकहवा के निकट एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित हो सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे जा गिरी। गिरने व मौके पर अधिक पानी होने की वजह से कार सवार तीन औरते और तीन आदमी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मोटर साइकिल सवार जख्मी हालत में भर्ती है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *