Responsive Menu
Add more content here...
June 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • लखनऊ में बारिश से जेठ में सावन सा आनंद, स्मार्ट सिटी हुआ बदहाल

लखनऊ में बारिश से जेठ में सावन सा आनंद, स्मार्ट सिटी हुआ बदहाल

By Shakti Prakash Shrivastva on June 10, 2021
0 622 Views

लखनऊ, (संवाददाता)। पूर्वाञ्चल में बदले मौसम का मिजाज अब लखनऊ और आस-पास के इलाके में भी अपना रंग दिखने लगा है। गुरुवार को इलाके में काले बादलों ने जमकर बरसात की। जेठ जैसी प्रचंड गर्मी बरसाने वाले महीने में लखनऊ वासियों को सावन की फुहारों का आनंद मिला। लेकिन इस बारिश ने दूसरी तरफ स्मार्ट सिटी की सीवर व्यवस्था की पोल भी खोल दी। जगह-जगह जल जमाव हो गया, कई जगहों पर सड़कें धंस गईं। पुराने हाई कोर्ट के पास सड़क धँसने से रोडवेज बस फंस गयी।

मौसम विभाग की मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ यूं ही बने रहने का अनुमान है। यानि बरसात होने की स्थिति बनी रहेगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी झेल रहे निवासियों को इससे ख़ासी राहत मिली है। गुरुवार की सुबह तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहा और 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थीं। मौसम विशेषज्ञों की मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक इलाके का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होगा और लोगों को जेठ की गर्मी में सावन का आनंद मिलता रहेगा। इस बारिश ने जहा गर्मी से निजात दिलाई वहीं स्मार्ट सिटी की सीवर व्यवस्था की कलई भी खोल दी। क़ैसरबाग इलाके में सड़क धँसने से रोडवेज की बस फंस गयी तो कहीं सीवर धँसने से कई गाडियाँ फंस गईं। दूरसंचार महाप्रबंधक का कार्यालय पूरा पानी-पानी हो गया।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *