Responsive Menu
Add more content here...
June 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार में 15 जून तक अनलाक-1 : दूध, किराना, सब्जी रोज और सैलून, सर्विस सेंटर आदि एक दिन के अंतराल पर खुलेंगे

बिहार में 15 जून तक अनलाक-1 : दूध, किराना, सब्जी रोज और सैलून, सर्विस सेंटर आदि एक दिन के अंतराल पर खुलेंगे

By Shakti Prakash Shrivastva on June 9, 2021
0 670 Views

पटना, (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की तरह बुधवार से बिहार में भी कोरोना कर्फ़्यू या लाकडाउन हटा लिया गया है। कोरोना संक्रमितों की दिन प्रतिदिन कम होती संख्या के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है। यहाँ इसे अनलॉक-1 नाम दिया गया जो बुधवार से शुरू हो कर 15 जून तक के लिए प्रभावी होगा। उसके बाद एक स्थितियों का आकलन करके आगे का निर्णय होगा।

35 दिनों तक बंदी के बाद खुल रहे बाजारों में भीड़ न हो इसे ध्यान में रखकर सरकार ने दुकानों को खोलने के लिए तीन श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में प्रतिदिन खुलने वाली दुकान हैं, जिसमें किराना दुकान, डेयरी, मिल्क बूथ, फल-सब्जी मंडी प्रमुख हैं। दूसरी श्रेणी की दुकानों में सैलून पार्लर, इलेक्ट्रॉनिक दुकानें, पंखा, कूलर, मोबाइल शॉप, ऑटोमोबाइल वर्क्स शॉप/गैरेज/ सर्विसिंग सेन्टर को शामिल किया गया है, जो सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को खुलेंगी। वहीं, तीसरी श्रेणी में कपड़े की दुकान, ज्वेलर्स, चप्पल की दुकान, बर्तन, स्पोर्ट्स की दुकानों को शामिल किया गया है, जो मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को खुलेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक-1 की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की। शादियां में 20 लोगों की ही अनुमति रहेगी। इसमें बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे। 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी 20 व्यक्तियों की अनुमति होगी। सरकार का मानना है कि लाकडाउन की वजह से ही कोरोना को नियंत्रित किया जा सका है लिहाजा अनलॉक-1 में कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिहार के सभी 38 जिलों में नए मामले 100 से कम हैं। महज 2 जिले ऐसे हैं जहां नए मामले 50 से ऊपर हैं।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *