Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना कर्फ़्यू में ढील : दो और जिलो में छूट, मात्र 8 शहरों में है कर्फ़्यू

कोरोना कर्फ़्यू में ढील : दो और जिलो में छूट, मात्र 8 शहरों में है कर्फ़्यू

By Shakti Prakash Shrivastva on June 5, 2021
0 489 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दो और शहरों में कोरोना कर्फ़्यू में ढील दिये जाने का निर्णय लिया है। जिलों में एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम होने पर कोरोना कर्फ़्यू में छूट दिये जाने का प्रावधान था। इसी के तहत बरेली और बुलंदशहर में संख्या में कमी होने पर छूट दी गयी। अब प्रदेश में कुल 8 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना कर्फ़्यू लगा हुआ है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बरेली और बुलंदशहर जिलों में सोमवार सात जून से कोरोना कर्फ्यू से ढील दिए जाने की घोषणा की है। इन दो जिलों में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकान और बाजार खोलने की अनुमति सप्ताह में पांच दिन रहेगी। शनिवार व रविवार को पूरे दिन ये बंद रहेंगे। राज्य में ऐसे जिलों की संख्या अब 67 हो गई हैं जहां 600 से कम रोगी हैं इसलिए इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू से ढील दी गई है। निर्णय के मुताबिक रोजाना रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। जबकि शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *