Responsive Menu
Add more content here...
June 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • 13 जून को बिहार में दस्तक देगा मानसून, पहले उमस भरी गर्मी सताएगी

13 जून को बिहार में दस्तक देगा मानसून, पहले उमस भरी गर्मी सताएगी

By Shakti Prakash Shrivastva on May 31, 2021
0 509 Views

पटना,  (ब्यूरो)। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार बिहार में मानसून अपने नियत समय पर पहुंचेगा। अनुमान है कि मानसून बिहार में 13 जून तक आ जाएगा। पूर्णिया के रास्ते यह पटना 16 जून को पहुंचेगा। प्रदेश में चक्रवती तूफान यास से उपजे नमी से अब उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी। इसके बाद मानसून से राहत मिलेगी।

नेपाल के तराई वाले हिस्से को अलर्ट किया गया

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा की मुताबिक यास चक्रवात की वजह से मानसून के प्रसार में तेजी आई है। राज्य के नेपाल के तराई वाले इलाकों को अलर्ट किया गया है कि वहां कुछ जगहों पर जोरदार बारिश और वज्रपात हो सकता है। 1 जून से बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उससे उमस भरी गर्मी लगेगी।

हर साल की तेज हवायेँ चलेंगी और बारिश होगी

मौसम के जानकारों के मुताबिक मानसून के पहले जो स्थिति हर साल होती है वही इस बार भी होगी और तेज हवाएं चलेगी। सीवान, छपरा, पूर्व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, जमुई जैसे इलाकों में 2 से 9 एमएम तक बारिश की संभावना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *