Responsive Menu
Add more content here...
June 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यू पी बोर्ड : हाईस्कूल परीक्षा रद्द, बारहवीं की परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह संभव

By Shakti Prakash Shrivastva on May 29, 2021
0 604 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। कोरोना से पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। जबकि इंटर (12वीं) की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित कराई जा सकती हैं। यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज दी।

डॉ दिनेश शर्मा की मुताबिक कक्षा 10 के सभी छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इस बार बोर्ड की परीक्षा 3 घंटे की बजाए डेढ़ घंटे की होगी जिसमें नयी व्यवस्था के मुताबिक छात्रों को 10 में से सिर्फ 3 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। बोर्ड द्वारा 10वीं का परिणाम पिछली परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। इंटर (12वीं) की परीक्षा का टाइम-टेबल पर भी दो-तीन दिन में फैसला लिया जा सकता है।

इतिहास में पहली बार रद्द हुई है 10वीं की परीक्षा

यूपी बोर्ड पिछले कुछ दिनों से 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर नया रिजल्ट तैयार करने की तैयारियों में जुटा है। 10वीं की परीक्षा इतिहास में पहली बार  रद्द की गई हैं। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएससीई सहित देश के अन्य प्रदेशों के एमपी बोर्ड, पंजाब बोर्ड, हरियाणा जैसे बोर्डों ने पहले ही 10वीं की परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया था।

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा की मुताबिक इन दिनों बोर्ड के अधिकांश अधिकारी कोरोना संक्रमित है, उनके स्वस्थ होने पर तैयारी संबंधी चर्चा करके मुख्यमंत्री से मशविरा कर शेड्यूल फाइनल करेंगें। इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड में 10 से 15 लाख विद्यार्थी बैठते हैं। यूपी बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड है जिसमें 55-56 लाख विद्यार्थी बैठते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *