Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कोरोना पर बोले योगी, प्रदेश में कारगर साबित हुई ट्रेस-टेस्ट एण्ड ट्रीट की नीति, तेजी से घटे मरीज

By Shakti Prakash Shrivastva on May 27, 2021
0 600 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति से प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में प्रभावी सफलता मिल रही है। जहां पॉजिटिविटी दर में लगातार कमी तथा रिकवरी दर में निरन्तर वृद्धि हो रही है वहीं कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आयी है। बचाव और उपचार की यह व्यवस्था ऐसे ही जारी रहेगी।

एक्टिव मामलों में 80 फीसदी की कमी

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में कोविड-19 की समीक्षा के दौरान कही। पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3,278 नए मामले आए हैं। इसी अवधि में 6,995 संक्रमित व्यक्तियों का सफल उपचार करके डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक एक्टिव मामले 3,10,783 थे। वर्तमान में संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 62,271 हो गयी है। इस प्रकार विगत 30 अप्रैल के सापेक्ष एक्टिव मामलों की संख्या में लगभग 80 प्रतिशत की कमी आयी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में यह दर बढ़कर 95.1 प्रतिशत हो गयी है। प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में 3,47,821 कोविड टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं पॉजिटिविटी दर 01 प्रतिशत से भी कम रही है। प्रदेश में अब तक कुल 4 करोड़ 80 लाख 68 हजार 516 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।

ब्लैक फंगस की व्यवस्था पर भी ध्यान हो

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में ब्लैक फंगस की दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि ब्लैक फंगस के संक्रमण से प्रभावित सभी मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जनपदों में ब्लैक फंगस की दवाओं की उपलब्धता रहे। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस संक्रमण की दवा की कालाबाजारी न होने पाए।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *