Responsive Menu
Add more content here...
June 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

तूफान को देखते हुए प्रदेश के इन 27 जिलों को मिली चेतावनी

By Shakti Prakash Shrivastva on May 24, 2021
0 583 Views

लखनऊ,(मुख्य संवाददाता)। देश के पूर्वी तट पर पश्चिम बंगाल में 25-26 मई को पहुँच रहे चक्रवाती तूफान ‘यास’ को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ 27 जिलों पर प्रभाव अधिक मानते हुए इन जिलों के लिए चेतावनी निर्देश जारी किया है।

मौसम विभाग ने इससे संबन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश 27 जिलों के जिलाधिकारियों सहित प्रदेश के राहत आयुक्त को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा है। निर्देश में उल्लिखित 27 जनपदों के बाशिंदों को सलाह भी दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *