Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • कंगना रनौत पर बरसीं लालू यादव की बेटी रोहिणी , कहा, ‘अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं’

कंगना रनौत पर बरसीं लालू यादव की बेटी रोहिणी , कहा, ‘अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं’

By Nikhil Pal on May 16, 2021
0 689 Views

पटना-सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी एक बार फिर चर्चा में हैं। रोहिणी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को रोहिणी ने इंटरनेट मीडिया पर कंगना को आंख की अंधी बोला है। साथ ही कहा है कि वह राज्यसभा जाने के लिए सरकार की दलाली कर रही हैं।बता देें कि कंगना रनौत ने गंगा में मिल रहे शवों को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह शव भारत के नहीं, नाइजीरिया के हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो को भारत के बाहर का बताया था।

कंगना को बताया दिमाग से पैदल

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने गंगा नदी में शवों के मुद्दे पर सरकार के समर्थन में बयान दिया था, जिसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने कंगना पर हमला बोला। ट्विटर पर रोहिणी ने लिखा कि कंगना दिमाग से पूरी तरह पैदल हैं। मानवता का गला घोट रही हैं। गंगा में बहते शवों को नाइजीरिया का बता रही हैं। इसके जरिए कंगना ‘फकीरा’ की छवि को बचाना चाह रही हैं। वह तो फर्जी झांसी की रानी भी बन जाती हैं। उन्हें जेल भेज देना चाहिए।गौरतलब हो कि बिहार के बक्सर के बाद पटना, आरा और छपरा में भी गंगा में तैरते हुए शव मिले थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के भी कुछ स्थानों पर शव मिले थे। इसी मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने बयान दिया था, जिसपर रोहिणी ने पलटवार किया। बता दें कि रोहणी यादव लालू यादव की दूसरे नंबर की बेटी हैं जो कि अपने पति के साथ सिंगापुर में रहती हैं। लेकिन इन दिन वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं। वह सियासी मुद्दों पर भाई तेजस्वी यादव के विरोधियों पर भी निशाना साधती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने पिता की रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम भी चलाई थी। इसके लिए अलावा वह पिता के लिए रोजा रखने को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *