Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस का हमला, UP में एक दिन में तीन की मौत

कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस का हमला, UP में एक दिन में तीन की मौत

By Nikhil Pal on May 15, 2021
0 545 Views

लखनऊ-कोरोना महामारी से जारी जंग के बीच में एक और बीमारी ने चिंता बढ़ा दी है। देश में ब्लैक फंगस यानी म्यूकोर्मिकोसिस (Mucormycosis) की बीमारी तेजी से फैल रही है।कई राज्यों में इसके कई मामले सामने आ चुके हैं।उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती एक दर्जन से अधिक लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हैरानी की बात ये है कि कोरोना को हरा चुके कुछ लोग इस खतरनाक बीमारी का शिकार हो रहे हैं।

यूपी में तीन की मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने या फिर होम आइसोलेशन में ही उपचार के बाद ठीक होने पर भी राहत नहीं है। अब इनमें से बड़ी संख्या के लोगों पर ब्लैक फंगस नई आपदा बनकर टूट रहा है। एक तरफ प्रदेश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। दूसरी ओर अब इसके साथ ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस ने कोरोना संक्रमितों के लिए खतरा पैदा कर दिया है। म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस सबसे ज्यादा उन पर घातक साबित हो रहा है जो कि कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और उन्हेंं डायबिटीज यानी मधुमेह है। ब्लैक फंगस ऐसे लोगों के फेफड़ों, आंखों और दिमाग पर असर डाल रहा है और यह उनकी जान पर भारी पड़ रहा है। इसके प्रभाव से लोगों की आंखों में रोशनी भी खत्म हो रही है। यह शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। इससे शरीर के कई अंग बेहद प्रभावित हो सकते हैं। शुक्रवार को मेरठ में इसकी चपेट में आने के बाद एक और झांसी में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इन दिनों प्रदेश के निजी कोविड अस्पतालों में बड़ी संख्या में नए मरीज मिल रहे हैैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई गई है।मेरठ में न्यूटिमा में भर्ती मुजफ्फरनगर के एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई, वहीं होप अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीज की आंख खराब हो गई। इस मरीज की आंख को निकालना पड़ा है। इसके बाद से मेरठ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। यहां पर निजी अस्पतालों एवं ईएनटी क्लीनिकों से ब्लैक फंगस के लक्षणों वाले मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है।यूपी के नोएडा में कैलाश अस्पताल के प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक उनके अस्पताल में भी नोएडा निवासी एक मरीज में ब्लैक फंगस का केस सामने आया है।वो कोरोना से ठीक हो गए थे लेकिन बाद में उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई। उनका इलाज शहर के बाहर हो रहा था लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। हांलाकि अभी तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *