Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • शिवराज सरकार का एलान, कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपए की पेंशन

शिवराज सरकार का एलान, कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपए की पेंशन

By Nikhil Pal on May 13, 2021
0 587 Views

भोपाल(एजेंसी)- मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोनाकाल में प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता का साया उठ गया, कोई कमाने वाला नहीं बचा, उन्हें 5,000 रुपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी। ऐसे सभी बच्चों की शिक्षा का निशुल्क प्रबंध किया जाएगा ताकि वे अपनी पढ़ाई लिखाई जारी रख सकें।न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”हम उन बच्चों को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन देंगे जो इस COVID महामारी में अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो चुके हैं। हम इन बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और इन परिवारों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था भी करेंगे।”

नकली दवा के कारोबारी नरपिशाच-शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पात्रता न होने के बावजूद भी ऐसे परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। अगर इन परिवारों में कोई सदस्य ऐसा है या पति नहीं रहे तो उनकी पत्नी काम धंधा करना चाहे तो उनको सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का कर्ज काम धंधे के लिए दिया जाएगा।”इससे पहले बुधवार को ही सीएम शिवराज ने कहा था कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में गुजरात पुलिस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किये गये लोगों पर मध्य प्रदेश में मुकदमा चलाया जाए, क्योंकि इंजेक्शन हमारे राज्य में बेचे गये हैं।राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। ऐसे मामलों में विशेषज्ञों से परामर्श लेकर गहराई से जांच की जाये, ताकि ऐसे मामलों में लिप्त नरपिशाच किसी भी कीमत पर बचने न पायें।’’उन्होंने कहा, ‘‘नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का धंधा करने वालों पर गंभीर मामला बनता है। असली इंजेक्शन लगता तो शायद लोगों को बचाया जा सकता था, लेकिन नकली के कारण जान गई हो।’’ चौहान ने कहा, ‘‘यह तो हत्या का मामला है। अत: मध्य प्रदेश पुलिस को उन्हें गुजरात से उठाकर लाना चाहिए, क्योंकि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन तो मध्य प्रदेश में बेचे गये हैं।’’ उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘‘नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वालों पर मध्य प्रदेश में मुकदमा चलाएं।’’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *