Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में टला जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव, 15 जून के बाद होने की संभावना

यूपी में टला जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव, 15 जून के बाद होने की संभावना

By Nikhil Pal on May 10, 2021
0 527 Views

लखनऊ-पंचायत चुनाव हो चुके हैं और अब गांवों में नई सरकारों के गठन की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए सभी दलों ने अपना गुणा भाग शुरू कर दिया है। वहीं सूबे के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने इस चुनाव की संभावनाओं को नकार दिया है।पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव कराने का फिलहाल सरकार का कोई इरादा नहीं है। पहले कोविड पर नियंत्रण करना होगा।इसके बाद ही चुनाव कराए जाएंगे।

बाद में होंगे चुनाव

योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अगला कदम बढ़ाने से हिचक रही है। गांवों में भी तेजी से बढ़ते मामलों के कारण अब प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनाव फिलहाल टालने का फैसला किया है। अब सरकार की प्राथमिकता पर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण करना है।उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के कारण फिलहाल टाल दिया है। अब इनको 15 जून के बाद कराने का कार्यक्रम जारी हो सकता है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनाव 15 से 20 मई के बीच होना तय माना जा रहा था। फिलहाल सरकार ने 17 मई कोरोना कर्फ्यू लगा रखा है, जिसके कारण भी यह संभव नहीं था।यूपी में 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 826 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव होना है।नवनिर्वाचित 3050 सदस्य 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। इनके साथ 75,845 क्षेत्र पंचायत सदस्य 826 ब्लॉक प्रमुखों को चुनने के लिए मतदान करेंगे।जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रमुख दलों ने समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। जिला व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव में प्रमुख दलों के निर्वाचित सदस्यों से अलावा निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *