Responsive Menu
Add more content here...
May 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी के डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा लखनऊ पीजीआइ में हुए भर्ती, पत्नी पहले से थीं भर्ती

By Nikhil Pal on April 27, 2021
0 540 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। कोरोना पॉजिट‍िव यूपी के ड‍िप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। यूपी के ड‍िप्टी सीएम द‍िनेश शर्मा और उनकी पत्‍नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट बीती 21 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों लोग होम आइसोलेसन में थे।

बेहतर इलाज के लिए हुए भर्ती

दिनेश शर्मा ने ट्वीट में कहा, ‘मुझे विश्वास है की आप सभी की शुभकामनाओं से प्रदेश में शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सबल नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा और ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।’यूपी के ड‍िप्टी सीएम द‍िनेश शर्मा और उनकी पत्‍नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट बीती 21 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों लोग होम आइसोलेसन में थे। लेकिन 25 अप्रैल को उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। दिनेश शर्मा ने खुद ट्वीट करके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘मेरा व मेरी पत्नी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है! हम अपने आपको होम आइसोलेशन में करके चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहे हैं! मेरा आग्रह है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी जांच करा लें व कोविड गाइडलाइन्स का अक्षरशः अनुपालन करें।’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *