Responsive Menu
Add more content here...
June 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, हवाई जहाज से होगी आक्सीजन की आपूर्ति, बोकारो भेजे जाएंगे खाली टैंकर

By Nikhil Pal on April 25, 2021
0 536 Views

लखनऊ-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैसला किया है कि समय से आक्सीजन की आपूर्ति कराने के लिए सरकार हवाई जहाज की मदद भी लेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हिंडन एयरपोर्ट से आक्सीजन एयरलिफ्ट की जाएगी। वहीं, खाली टैंकर भी प्लेन से ही बोकारो भेजे जाएंगे।मुख्यमंत्री ने शनिवार को टीम 11 की बैठक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी जिलों में हो रही आक्सीजन की कमी को जल्द पूरा करना है। ऐसे में एक हवाई जहाज से दो खाली टैंकर बोकारो पहुंचाए जाएंगे और वहां से भरे हुए टैंकर ट्रेन से लखनऊ आएंगे।

एयरलिफ्ट किया जाएगा ऑक्सीजन

सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी के लिए हिंडन से आक्सीजन एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की जान बचाना है। इसके लिए जो भी संभव प्रयास किए जा सकें, उनको पूरी ईमानदारी के साथ किया जाए। योगी का मानना है कि आक्सीजन एयरलिफ्ट कराने से कोरोना संक्रमित मरीजों व घरों में आइसोलेट मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उनको आक्सीजन की कमी नहीं हो पाएगी।इससे पहलेआक्सीजन की कमी को नियंत्रित करने के लिए ही सरकार आक्सीजन एक्सप्रेस चला रही है। इसके माध्यम से बोकारो से लिक्विड आक्सीजन मंगवाई जा रही है। पहली खेप लखनऊ पहुंच चुकी है। दूसरी खेप लाने लिए एक्सप्रेस रवाना हो गई है। योगी सरकार के साथ कोरोना की जंग को जीतने के लिए डीआरडीओ ने भी सहयोग का कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लखनऊ और वाराणसी में डीआरडीओ की ओर से बनाए जा रहे दो कोविड अस्पताल 30 अप्रैल तक शुरू हो जाएंगे। काफी हद तक इनका काम पूरा हो चुका है। इन अस्पतालों के बन जाने के बाद कोरोना मरीजों को तत्काल इलाज के साथ अनुभवी डाक्टरों से इलाज भी मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था तुरंत कर लें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *