Responsive Menu
Add more content here...
May 31, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • ऑक्सीजन पर PM मोदी ने खुद संभाली कमान,अधिकारियों के साथ की हाईलेवल मीटिंग

ऑक्सीजन पर PM मोदी ने खुद संभाली कमान,अधिकारियों के साथ की हाईलेवल मीटिंग

By Nikhil Pal on April 22, 2021
0 491 Views

नई दिल्ली-देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हाईलेवल बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अधिकारियों ने ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार के लिए पिछले कुछ हफ्तों में किए गए प्रयासों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को सुचारू व अबाधित तरीके से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने और व्यवधान होने के मामलों में स्थानीय प्रशासन के साथ जवाबदेही तय करने के लिए कहा।

काम में तेजी लाने के निर्देश

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस बैठक में पीएम मोदी ने कई पहलुओं पर तेजी से काम करने की आवश्यकता के बारे में बात की। इसके साथ ही ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाना, वितरण की गति बढ़ाना और स्वास्थ्य सुविधाओं को ऑक्सीजन सहायता प्रदान करने के लिए अभिनव तरीकों का उपयोग करने की बात कही गई है।समीक्षा बैठक में पीएम ने कहा कि राज्य सरकारों को ऑक्सीजन की जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में पीएम को बताया गया कि ऑक्सीजन की मांग और उसके अनुसार पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है।बैठक में पीएम को जानकारी दी गई कि कैसे राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार बढ़ रही है।लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन को भारत सरकार ने 21 अप्रैल से राज्यों को 6,822 मीट्रिक टन प्रतिदिन आवंटित किया है।पीएम को यह भी बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों ऑक्सीजन की मांग बेहद तेजी से बढ़ी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *