Responsive Menu
Add more content here...
April 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना से बिगड़े हालात, पीएम मोदी करेंगे सभी राज्यपालों के साथ अहम बैठक

देश में कोरोना से बिगड़े हालात, पीएम मोदी करेंगे सभी राज्यपालों के साथ अहम बैठक

By Nikhil Pal on April 14, 2021
0 417 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।जो कोरोना कभी अपने अंत की ओर बढ़ चला था इस बार उसका भीषण असर देश में देखने को मिल रहा है।बीते 24 घंटे में कोरोना से 1.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।वहीं मरने वालों की संख्या 1000 को पार कर गई है।ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी आज राज्यपालों संग अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में वे देश में कोरोना की स्थिति का जायजा लेंगे। यह मीटिंग वर्चुअल होगी।

पीएम लेंगे हालात का जायजा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने इससे पहले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की थी। इस बैठक में कोरोना नियंत्रण पर पीएम मोदी चर्चा की थी और राज्यों को कोरोना पर नियंत्रण पाने की सलाह दी थी।इसी दौरान टेस्टिंग बढ़ाने और 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने का सुझाव दिया था।इस बीच राज्य सरकारें हालात को गंभीर होता देख तमाम तरह के प्रतिबंध लगा रही हैं और उपायों को अपना रही हैं। निर्मला सीतारमण बीते दिनों कह चुकी हैं कि केंद्र सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा और कोरोना के रोकथाम को लेकर कदम उठाए जाएंगे।बता दें कि महाराष्ट्र से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच बीते कल सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में 15 दिनों का कोरोना कर्फ्यू लगाया है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों व चीजों को अनुमति दी गई है। बता दें कि राज्य में 60,212 नए मामले दर्ज किए गए हैं वहीं 81 लोगों की बीते 24 घंटे में मौत की पुष्टि की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *