Responsive Menu
Add more content here...
May 31, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले,24 घंटे में 56 हजार से अधिक केस, 271 लोगों की गई जान

देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले,24 घंटे में 56 हजार से अधिक केस, 271 लोगों की गई जान

By Nikhil Pal on March 30, 2021
0 431 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 हजार से अधिक नए मामले सामने आए है, जो सोमवार को दर्ज किए गए मामलों से 17 फीसद कम है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 56,211 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 20 लाख 95 हजार 855 हो गई है। इस दौरान हुई 271 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1 लाख 62 हजार 114 पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5 लाख 40 हजार 720 है, जबकि 1 करोड़ 13 लाख 93 हजार 21 लोग डिस्चार्ज हुए है।

5 दिन बाद आए सबसे कम मामले

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.20 लाख को पार कर गई है। वहीं, देश में अबतक कुल 6 करोड़ 11 लाख 13 हजार 354 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब समेत आठ राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली रही है।कोरोना के नए मामलों में लगतार 20वें दिन के लिए वृद्धि दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.47 प्रतिशत हो गई है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर गिरकर 94.19 प्रतिशत पर आ गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 26 लाख 50 हजार 25 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,85,864 सैंपल कल टेस्ट किए गए।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के आठ राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान करीब 86 फीसदी है। देश में कोरोना वायरस के 63 फीसदी सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं।दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच छोटी कक्षाओं के लिए फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे।दिल्ली के अलावा पंजाब, पांडिचेरी, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों ने भी फिलहाल छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *