Responsive Menu
Add more content here...
June 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, बीते 24 घंटों में आए 62 हजार मामले; 300 से अधिक मौतें

देश में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, बीते 24 घंटों में आए 62 हजार मामले; 300 से अधिक मौतें

By Nikhil Pal on March 28, 2021
0 503 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश मे एक बार फिर कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं।देश में बीते 24 घंटों में एक बार फिर से 62 हजार कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 300 से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 62,714 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 312 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर पांच लाख के पास पहुंच गए हैं।एक दिन बाद यानी सोमवार को होली खेली जाएगी, लेकिन हर्ष और उल्लास के इस त्योहार पर इस साल भी कोरोना का ग्रहण लग गया है।

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 13 लाख 23 हजार 762 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 4 लाख 86 हजार 310 हो गए हैं। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1 लाख 61 हजार 552 पहुंच गया है।देश में कोरोना से सक्रिय मामलों में उछाल देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 33,663 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव केस की दर 4.06% है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 28,739 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 94.59% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.35% है।देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 24 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 27 मार्च, 2021 तक 23,75,03,882 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,81,289 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।वही 6 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *