Responsive Menu
Add more content here...
June 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • महाराष्ट्र:NIA का दावा-सचिन वझे के घर से 62 कारतूस मिले, वझे बोला- मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा

महाराष्ट्र:NIA का दावा-सचिन वझे के घर से 62 कारतूस मिले, वझे बोला- मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा

By Nikhil Pal on March 25, 2021
0 554 Views

मुंबई(एजेंसी)-एंटीलिया केस और मनसुख हत्या मामले की जांच कर रही एनआईए ने आज चौंकाने वाला खुलासा किया है। एनआईए के मुताबिक गिरफ्तार एपीआई सचिन वझे के घर से उन्हें जांच में 62 जिंदा कारतूस मिले थे। यह कारतूस वझे ने घर में क्यों रखे थे। इसका जवाब वो नहीं दे पाए हैं। आखिर इतने सारे कारतूस को घर में रखने के पीछे की वजह क्या थी? यह तमाम बातें अभी भी सवाल ही हैं। यह जानकारी एनआईए (NIA) ने अदालत में दी है।

सचिन वझे को 3 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी

वहीं सचिन वझे ने अदालत में कहा कि उसे इस मामले में ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। फ़िलहाल अदालत ने इस मामले सचिन वझे को 3 अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में भेजा है।एनआईए ने बताया कि इसके अलावा सचिन वझे को 30 जिंदा कारतूस बतौर पुलिस अधिकारी सरकारी कोटे से भी दिए गए थे। हालांकि इनमें से सिर्फ पांच गोलियां ही सचिन वझे के पास मिली हैं। बाकी की 25 गोलियां गायब हैं। ये कारतूस कहां गए? इनका क्या इस्तेमाल हुआ? इस बारे में भी सचिन वझे ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।इस मामले ने ना सिर्फ मुंबई महाराष्ट्र (Maharashtra) बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है क्योंकि इस पूरी साजिश में एक पुलिस अधिकारी शामिल है। जिसने इस पूरी घटना की साजिश रची और उसे अपने सहयोगियों के जरिए अंजाम दिया।आरोपी सचिन वझे के वकील ने अदालत में दलील दी है कि एनआईए यह साबित करें कि इस मामले में यूएपीए (UAPA) कैसे लग सकता है। उन्होंने कहा जिलेटिन की छड़ों बिना डेटोनेटर के बम नहीं बन सकती हैं। सिर्फ़ जिलेटिन की रॉड को हैंडल करना काफी आसान है। यह केस इंडिविजुअल के खिलाफ है ना कि पूरे समाज के खिलाफ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *