Responsive Menu
Add more content here...
May 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का आह्वान, जानिए क्या खुला और क्या रहेगा बंद

26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का आह्वान, जानिए क्या खुला और क्या रहेगा बंद

By Nikhil Pal on March 25, 2021
0 469 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने शुक्रवार (26 मार्च) को ‘भारत बंद’ का अह्वान किया है। संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर ‘भारत बंद’ किया जा रहा है।न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 26 मार्च को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे भारत बंद का ऐलान किया है।इस दौरान पूरे देश में सड़क और रेल परिवहन, बाजार और दूसरे सार्वजनिक स्थानों को बंद करने की घोषणा की गई है। किसानों का यह आंदोलन पिछले साल 26 नवंबर को शुरू हुआ था।

आपातकालीन सेवाएं बंद से होंगी मुक्त

किसानों के भारत बंद के दौरान देशभर में किसान नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे जाम करेंगे। ऐसें में कई रूटों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।पुलिस प्रशासन भी भारत बंद को लेकर अलर्ट है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयारी की जा रही है। हालांकि बंद के दौरान सभी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चालू रहेंगी। किसान नेता दर्शन पाल ने कहा, ‘हम देश के लोगों से भारत बंद को सफल बनाने और ‘अन्नदाता’ का सम्मान करने की अपील करते हैं।’बता दें कि कृषि कानूनों (Agriculture Laws) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 26 नवंबर को शुरू हुआ था और 26 मार्च को चार महीने पूरा हो रहा है। किसान दिल्ली की सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।इस दौरान सरकार के साथ किसानों की कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। किसान संगठन कानूनों को पूरी तरह रद्द करने की मांग पर अड़े हैं, जबकि सरकार कानूनों की खामियों वाले बिंदुओं पर चर्चा कर संशोधन के लिए तैयार है। इसके साथ ही किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी दी जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *