Responsive Menu
Add more content here...
May 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में कोरोना के तेजी से बढ़े मामले, केंद्र ने राज्‍यों को दी स्‍थानीय स्‍तर पर प्रतिबंध लगाने की छूट

देश में कोरोना के तेजी से बढ़े मामले, केंद्र ने राज्‍यों को दी स्‍थानीय स्‍तर पर प्रतिबंध लगाने की छूट

By Nikhil Pal on March 24, 2021
0 531 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं।पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 47,262 नए केस आए हैं और 275 मौतें हुई हैं। इसके तहत गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी राज्यों को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, लेकिन अंतरराज्यीय आवागमन और माल की ढुलाई पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकती है। विदेशों से होने वाले व्यापार से जुड़े आवागमन पर भी कोई रोक नहीं लगेगी। राज्‍यों से कहा गया कि टीकाकरण की गति बढ़ाए और नए मामलों की जांच, पड़ताल और उपचार में भी तेजी लाएं। गृहमंत्रालय ने साफ किया है कि इसके लिए अलग से किसी और दिशानिर्देश या अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

राज्य खुद तय करें प्रतिबन्ध-गृह मंत्रालय

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अतिरिक्‍त सचिव ने राज्‍यों को लिखा है कि आने वाले त्‍योहार होली, शबे-ए-बरात, बिहू, ईस्टर और ईद-उल-फितर के अलावा सामूहिक समारोहों में स्थानीय प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने होली, ईद, शब-ए-बारात और ईस्टर पर भीड़ को रोकने का निर्देश दिया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सावधान रहने को कहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली और हरियाणा में सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बारात और नवरात्र मनाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में दिल्ली में त्योहारों के दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थान, पब्लिक ग्राउंड, पार्क, मार्केट या धार्मिक स्थान पर सार्वजनिक उत्सव, लोगों के इकट्ठा होने और जलसा मनाने पर पाबंदी रहेगी। वही एक अप्रैल से 45 की उम्र को पार कर चुके हर व्यक्ति के लिए टीकाकरण का रास्ता खोल दिया गया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह टीका कोरोना को नियंत्रित करने का एक सटीक जरिया है और हर व्यक्ति को इसका फायदा उठाना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *