Responsive Menu
Add more content here...
June 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

कानपुर:आरोपित को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पथराव, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल और महिला घायल

By Nikhil Pal on March 21, 2021
0 623 Views

कानपुर-उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में दहेज के लिए परेशान करने के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में दारोगा गजेंद्र पाल और सिपाही समर सिंह घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।कानपुर रेंज के डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

क्या है पूरा मामला?

भीखदेव निवासी अजमत की पत्नी शाह बेगम ने करीब दो वर्ष पूर्व दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा पति व आरोपित ससुर रफीक उर्फ हक्कल के खिलाफ दर्ज कराया था। मामले में आरोपित ससुर की गिरफ्तारी न होने व धमकाने की बात शाह बेगम ने कही थी। 18 मार्च को शाह बेगम ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर के सामने मामला उठाया था। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को रफीक को हिरासत में लिया था और मामला समझौते तक पहुंचने पर छोड़ दिया गया था। मामले में कबीरनगर मायके में रह रही शाह बेगम को लेकर शनिवार रात चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल अपने हमराही सिपाहियों संग भीखदेव पहुंचे थे। यहां पर ससुराल में शाह बानो को रूकना था जिस पर पुलिस गई थी। पुलिस रफीक के बड़े बेटे हसर अली से पूछताछ ही कर रही थी कि अचानक से आरोपितों के अलावा घर की महिलाओं अफरून, असरून, रईशा व चांदतारा ने उन लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस कुछ समझती कि इतने में ही ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए।कुछ सिपाही तो जान बचाकर इधर-उधर भागे और वायरलेस पर मदद मांगी। वहीं सिर पर पत्थर लगने से चौकी इंचार्ज वहीं गश खाकर गिर पड़े। इसके अलावा सिपाही समर सिंह भी लहूलुहान हो गए। हमलावरों के पीछे हटते न देख सिपाहियों ने हवाई फायर किया जिस पर सभी वहां से भागे। पथराव में महिला भी घायल हो गई। रसूलाबाद थाने का फोर्स पहुंचा और घायल महिला को सीएचसी व बाकी को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया समेत कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। आरोपितों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *