Responsive Menu
Add more content here...
May 31, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

CM योगी आदित्यनाथ के चार वर्ष के कार्यकाल पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

By Nikhil Pal on March 18, 2021
0 529 Views

लखनऊ-भारतीय जनता के अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके कार्यकाल के चार वर्ष पूरा होने पर बधाई दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई का ट्वीट किया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पर नड्डा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि यह चार वर्ष प्रदेश के किसी भी सरकार के चार सफलतम वर्ष रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं।

सीएम योगी के चार साल 

नड्डा ने इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि विगत चार वर्षों में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण व उत्थान की दिशा में प्रभावशाली कदम उठाये हैं।उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपनी सरकार के चार वर्ष पूरा करने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वह सरकार के चार वर्ष के काम पर प्रकाश डालने के साथ आने वाले एक वर्ष की अपनी योजना को मीडिया के सामने रखेंगे। वह लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, उनके साथ इस दौरान दो डिप्टी सीएम तथा कई कैबिनेट मंत्री भी रहेंगे। लखनऊ में शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में सार्वजनिक कार्यक्रम भी होगा। इसमें सरकार की उपलब्धियों को लेकर कई सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने 18 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किया था। उन्होंने 19 मार्च को दिन में दो बजकर 20 मिनट पर शपथ ली थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *