Responsive Menu
Add more content here...
April 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • जनता दर्शन : योगी ने कहा इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार

जनता दर्शन : योगी ने कहा इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार

By Shakti Prakash Shrivastva on September 29, 2024
0 297 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी है तो गोरखनाथ मंदिर में प्रातः उनका जनता दर्शन कार्यक्रम होगा ही होगा। कोई अपरिहार्य परिस्थिति होने पर ही यह कार्यक्रम निरस्त किया जाता है। ऐसा पिछले लगभग सात वर्षों से लगातार देखा जा रहा है। 29 सितंबर दिन रविवार को भी पूर्व की भांति गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से आए लगभग दो सौ पीड़ितों से मिलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाज की गुहार लगाने आए पीड़ितों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार मरीजों के इलाज में हर संभव मदद करेगी। प्रदेश में कोई गरीब धन के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा।

अन्य जनता दर्शन कार्यक्रमों की तरह ही इसमें भी मुख्यमंत्री योगी कुर्सियों पर विराजमान पीड़ितों के नजदीक पहुंचे और उनसे समस्याए जानी। उनसे प्रार्थना पत्र लेते हुए उन्हे भरोसा दिलाया कि प्रदेश में किसी के साथ साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्होंने मौजूद प्रशासन के आला अधिकारियों से जनसमस्याओं को शीघ्रता से निदान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अक्षम्य होगी।

जमीन से जुड़े विवादों के मामले अधिक होने पर उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने सभी पात्रों को आयुष्मान योजना से आच्छादित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। जनता दर्शन में आए राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *