Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अतीक कुनबे का एक और मकान बुलडोजर का शिकार 

By Shakti Prakash Shrivastva on June 22, 2024
0 411 Views

                                                                                      शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

प्रयागराज में पिछले साल हुए चर्चित उमेशपाल हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिसिया कार्रवाई के साथ-साथ बुलडोजरी कार्रवाई भी लगातार चल रही है। पिछले साल माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी, उसका माफिया भाई अशरफ, उसकी पत्नी और बेटे सहित दर्जनों लोगों पर पुलिसिया कार्रवाई की गई थी। बाद में अतीक और अशरफ की तो अस्पताल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीनों हत्यारे भी मौके से गिरफ्तार हो गए थे। अतीक के बेटे समेत एक सहयोगी पुलिसिया इनकाउंटर में मारा गया था। जबकि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जनब समेत कई इनामिया शातिर अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। अब इन फरार अपराधियों पर कार्रवाई के क्रम में पुलिस उनकी संपत्तियों की जांच-पड़ताल कर उसे बुलडोजर के जरिए जमींदोज कर रही है। यह क्रम पिछले साल से लगातार जारी था। बीच के चुनावी व्यवधान आदि के बाद एक बार फिर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। इस बार उसकी जद में माफिया अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर स्थित आलीशान मकान आ गया। इसे प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को जमींदोज कर दिया।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की माने तो ये मकान पूरी तरह वक्फ की जमीन पर बना है। और इसके लिए बाकायदा कुर्की की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। सूत्रों की माने तो जैनब ने काफी समय पहले से ही इसे अपना ठिकाना बनाया हुआ था। इस मकान में उमेश पाल हत्याकांड के कुछ दिनों बाद तक वो रही भी थी। लेकिन मुकदमे में नाम आने के बाद वह फरार हो गई। पुलिस के मुताबिक, 2020 में अतीक-अशरफ का चकिया स्थित पैतृक मकान ढहाए जाने के बाद जैनब काफी दिनों तक हटवा गांव स्थित अपने मायके में रही थी। यहाँ कई बार पुलिस अशरफ की तलाश में दबिश दे चुकी थी। सितंबर 2020 में विकास प्राधिकरण ने जैनब के भाई जैद मास्टर के हटवा स्थित मकान को भी ढहा दिया था। 600 वर्ग गज जमीन में बने इस आलीशान मकान पर बुलडोजर चला था। इसके बाद जैनब अपने रिश्तेदारों व करीबियों के घर में रही। एक साल पहले उसने पूरामुफ्ती के अकबरपुर, सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति पर बने एक मकान को अपना ठिकाना बना लिया था। जैनब वक्फ की 50 करोड़ की संपत्ति कब्जाने व बेचने में भी अपने दो भाइयों व चार अन्य संग नामजद है। इनमें वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली असियम व उसकी बीवी जिन्नत भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुतवल्ली ने ही जैद मास्टर के कहने पर जैनब को यह मकान रहने के लिए दिलवाया था।

विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा कर्मियों की पिछले साल दिनदहाड़े गोली मारकर 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसी आधार पर पुलिसिया कार्रवाई चल रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *