Responsive Menu
Add more content here...
April 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • मासूम बच्चों के त्याग और चिकित्सक के कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान, डॉ अजहर हुए सम्मानित

मासूम बच्चों के त्याग और चिकित्सक के कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान, डॉ अजहर हुए सम्मानित

By Shakti Prakash Shrivastva on January 26, 2022
0 528 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। किसी क्षेत्र विशेष में किए गए क्रियाकलापों या दिये गए अवदानों के लिए व्यक्ति विशेष को सम्मान देने की हमारे देश में बड़ी समृद्ध परंपरा रही है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा गया है की व्यक्ति विशेष का सम्मान करते समय व्यक्ति की हुनर विशेष को विशिष्टता देने में सहयोगी पक्षकारों की अनदेखी की जाती है या हो जाती है। क्योंकि कोई शिल्पकार का शिल्प बिना पारिवारिक वातावरण या नज़दीकियों के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग के सामान्य से विशिष्ट नहीं हो जाता। ऐसे में जब किसी सम्मान में उसके पीछे छुपे सहयोगियों का सम्मान झलकता है तो जान पड़ता है कि वाकई सम्मान हुआ है। 73 वें गणतन्त्र दिवस के मुबारक मौके पर बुधवार को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आयोजित समारोह में एक ऐसा ही सम्मान हुआ जिसमें सम्मानित ‘सम्मान’ में उसके विशिष्ट कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ उसके परिवार के मासूम बच्चों व परिवार के त्याग का भी सम्मान हुआ। सम्मानित चिकित्सक का नाम डॉ अजहर अली खान है। डॉ अजहर बाबा राघव दास मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में बतौर प्रोफेसर कार्यरत है। यूं तो डॉ अजहर शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे है। एस एन मेडिकल कालेज,आगरा से एमबीबीएस और एमडी करने के दौरान भी इन्होंने अपनी मेधा का परिचय सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में देते रहे है। कालेज में आने के बाद भी डॉ अजहर ने अपनी दक्षता समय-समय पर प्रमाणित किया है। आज कालेज में डॉ अजहर जहां एक अच्छे शिक्षक के रूप में अपने विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय हैं वही चिकित्सकीय कौशल के नाते बड़ी तादाद में मरीजों के पसंदीदा चिकित्सक है। चिकित्सक के रूप में जितना डॉ अजहर संवेदनशील है उतना ही बतौर शिक्षक सख्त माने जाते है। उनकी विशिष्ट चिकित्सकीय कौशल के नाते ही कालेज प्रबंधन द्वारा दिये गए सभी टास्क डॉ अजहर द्वारा पूरी ईमानदारी और लगन से निर्धारित समय सीमा में संपादित किए जाते रहे है। कोरोना महामारी के दौरान भी डॉ अजहर ने मेडिकल कालेज के कोविड हास्पिटल और आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी के रूप में भी बखूबी अपनी कार्यकुशलता प्रमाणित की। कोरोना प्रोटोकाल के साथ-साथ जीवन सुरक्षा बोध के चलते डॉ अजहर ने ड्यूटी के दौरान कितने ही दिन अपने मासूम बच्चो व परिवार से दूर रह अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। हालांकि ऐसा अजहर ही नहीं बल्कि अन्य चिकित्सकों ने भी किया। लेकिन अजहर परिवार  के एकल अभिभावक होने की स्थिति में जिस तरह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया वो न केवल प्रशंसनीय है बल्कि वंदनीय और अनुकरणीय भी है। ऐसी मेधा को कोरोना काल में दिये गए उनके विशिष्ट योगदान को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा व प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव-चिकित्सा शिक्षा की तरफ से प्रशस्ति पत्र कालेज के प्रिंसिपल प्रो गणेश ने डॉ अजहर को प्रदान किया। इसके अलावा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भी शासन ने डॉ अज़हर के कार्य योगदान को प्रदेश फ़लक पर विशिष्ट मानते हुए प्रशस्ति प्रदान किया है। यह पत्र गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय करण आनंद द्वारा प्रदान किया गया। डॉ अजहर के सम्मान से न केवल उनके नाते-रिश्तेदार बल्कि बड़ी संख्या में गोरखपुर और उसके आस-पास के इलाकाई प्रसन्न है। सभी ने डॉ अजहर को इसके लिए बधाई दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *