Responsive Menu
Add more content here...
April 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

देश में बनी कोवैक्सीन 77.8 फीसद असरदार, ट्रायल डाटा को मिली SEC की मंजूरी

By Shakti Prakash Shrivastva on June 22, 2021
0 753 Views

नयी दिल्ली, (एजेंसी)।  कोई वैक्सीन संबन्धित वायरस पर कितना असरकारक है इस बात का निर्णय सरकार द्वारा बनाई गयी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) तय करती है। हैदराबाद स्थित स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन फेज-3 के क्लीनिकल ट्रायल में 77.8% असरदार साबित हुई है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही ट्रायल का डेटा ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को सौंपा था। जिस पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की अहम मीटिंग में वैक्सीन के फेज 3 के ट्रायल डेटा को मंजूरी दी गई है।

यह देखने के लिए कि कोरोना के खिलाफ यह वैक्सीन कितना कारगर है। 25,800 लोगों पर इस वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल किया गया। SEC की मंजूरी के बाद इस डेटा को अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) में भी जमा किया जायेगा। कोवैक्सीन को भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर तैयार किया है। इससे पहले मार्च में भारत बायोटेक ने फेज-3 ट्रायल के अंतरिम रिजल्ट जारी किए थे। प्रारंभिक आंकड़ों के हवाले से बताया गया था कि कोवैक्सीन कोरोना संक्रमण से बचाने में 81% तक कारगर है। वहीं, वैक्सीन संक्रमण के बाद गंभीर बीमारियों या हॉस्पिटल में भर्ती होने से 100% बचाव करती है। इससे पहले भारत बायोटेक के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) को WHO ने स्वीकार कर लिया था।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *