Responsive Menu
Add more content here...
April 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर में पहली खुशी, एक दिन में मिले 1000 से कम मामले
May 29, 2021

दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर में पहली खुशी, एक दिन में मिले 1000 से कम मामले

नयी दिल्ली, (ब्यूरो)। कोरोना की दूसरी लहर में आज पहली बार ऐसा दिन आया जब एक दिन में दिल्ली में 1,000 से कम मामले दर्ज किए गए। दिल्लीवालों के लिए राहत पहुंचाने वाली  खबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 900 नए मामले आए हैं। इससे पहले बीते 30 मार्च को कोरोना के एक दिन में 992 नए केस सामने आए थे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसके लिए दिल्ली की जनता और डॉक्टरों के प्रयास की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमें आगे भी पूरी सावधानी बरतनी होगी। बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के1,141 नए मामले सामने आए थे और 139 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत थी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि था दिल्ली ने काफी हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से एक सप्ताह के लिए फैक्ट्रियां दोबारा खोली जा सकेंगी और कंस्ट्रक्शन के काम फिर से शुरू करने की भी मंजूरी दी जाएगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *