भोपाल,(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल बोर्ड के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन व प्रायोगिक परीक्षा की ओएमआर शीट भरने के निर्देश जारी किए है। यह निर्देश बोर्ड की ओर से 14 मई 2021 को रद्द की गई 10वीं परीक्षा के संबंध मे किया गया है।
ओएमआर शीट जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून
एमपी बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की मुताबिक हाईस्कूल के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक भरने के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन की सुविधा 24 मई 2021 से शुरू हो चुकी है। ऐसी संस्थाएं 14 मई को जारी मापदंड के अनुसार, ऑनलाइन अंक भर सकेंगे।
मंडल की ओर से 04-05-2021 को जारी आदेश के अनुसार, हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी लेकिन उनके वार्षिक प्रदर्शन के अनुसार, आंतरिक मूल्यांकन की तरह अंक प्रदान किए जाएंगे। ओएमआर शीट (ऑनलाइन / ऑफलाइन) जमा कराने की संशोधित अंतिम तिथि 10 जून 2021 निर्धारित की गई है।