Responsive Menu
Add more content here...
April 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • एक्शन में CM बघेल,वायरल वीडियो में मोबाइल तोड़ने और युवक को थप्पड़ मरने वाले डीएम को हटाया
May 23, 2021

एक्शन में CM बघेल,वायरल वीडियो में मोबाइल तोड़ने और युवक को थप्पड़ मरने वाले डीएम को हटाया

सूरजपुर/छत्तीसगढ़,(संवाद सूत्र) तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में सूरजपुर के डी एम को एक युवक का मोबाइल तोड़ना और उसे थप्पड़ मारना मंहगा पड गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्वरित एक्शन लेते हुए डी एम को तत्काल पद से हटा दिया है।

हुआ यूं कि सोशल मीडिया पर सूरजपुर के डी एम का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में डी एम रणबीर शर्मा एक युवक का मोबाइल छीन कर नीचे पटक देते है और एक थप्पड़ मारते व पुलिस वालों से एफआईआर करने का निर्देश देते हुए दिखते है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर कार्रवाई करते हुए डीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। आईएएस गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और पीड़ित युवक व उसके परिवारे से खेद व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट में लिखाए सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। सी एम के इस कार्यवाही की काफी तारीफ हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *