Responsive Menu
Add more content here...
April 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • सपा नेता और पूर्व मंत्री पंडित सिंह का कोरोना से निधन, कई दिनों से चल रहा था इलाज

सपा नेता और पूर्व मंत्री पंडित सिंह का कोरोना से निधन, कई दिनों से चल रहा था इलाज

By Nikhil Pal on May 7, 2021
0 575 Views

लखनऊ-समाजवादी पाटी (सपा) के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमित थे. गोंडा के नवाबगंज इलाके के रहने वाले पंडित सिंह की गिनती यूपी के कद्दावर नेताओं में होती थी. पंडित सिंह के निधन से सपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है. पंडित सिंह पहले भी दो बार संक्रमित होने के बाद कोरोना को मात दे चुके थे. उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है.

शोक संवेदनाओं का लगा तांता

गोंडा के नवाबगंज के बल्लीपुर के रहने वाले पूर्व मंत्री पंडित सिंह बीते माह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जाता है कि बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. इसी बीच वह कुछ दिन के लिए गोंडा के एससीपीएम अस्पताल में भी भर्ती रहे. उनकी हालत में सुधार न देखते हुए परिवारजन फिर उन्हें लखनऊ ले गए. बीते कई दिनों से उनका इलाज मिडलैंड अस्पताल में चल रहा था.अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना. भावभीनी श्रद्धांजलि!यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *