Responsive Menu
Add more content here...
April 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • हरिद्वार कुंभ: शाही स्नान में संतों ने लगाई गंगा में डुबकी, कोरोना कहर के बीच बड़ी तादाद में उमड़े श्रद्धालु

हरिद्वार कुंभ: शाही स्नान में संतों ने लगाई गंगा में डुबकी, कोरोना कहर के बीच बड़ी तादाद में उमड़े श्रद्धालु

By Nikhil Pal on April 14, 2021
0 480 Views

हरिद्वार(एजेंसी)- कुंभ का मुख्य शाही स्नान आज बुधवार को मेष संक्रांति के मौके पर होगा। शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर अखाड़ों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सुबह 9 बजे से 13 अखाड़े क्रमवार हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगे। इसके लिए स्नान क्रम से लेकर रूट व्यवस्था पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। इससे पहले सुबह 7 बजे तक आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर स्नान किया।कुंभ का तीसरा और मुख्य शाही स्नान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। इससे पहले महाशिवरात्रि और सोमवती अमावस्या का शाही स्नान सकुशल संपन्न हो चुका है।

18 साधु-संत 102 यात्री कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड में चल रहे महाकुंभ में आखिर जिस बात का डर था वही हुआ. यहां कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 102 तीर्थयात्री और 20 साधु कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। मेले में कई धर्मिक संगठन के प्रमुखों ने कोरोना टेस्ट कराने से इंकार कर दिया था।नतीजा ये है कि अब मेले में हालात बेहद खराब हो सकते हैं।वहीं, इस दौरान कोरोना गाइडलाइन्स का पालन नहीं किया जा रहा है। ना तो मास्क दिख रहा है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया जा रहा है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की माने तो सोमवार को शाही स्नान के लिये एक लाख साधु-संत जुटे थे। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके झा ने बताया कि,सरकार द्वारा जारी कोरोना की गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया गया। सीएमओ ने जानकारी देते हुये कहा कि, बीते 24 घंटों में जूना अखाड़ा के पांच, दो निरंजनी अखाड़ा, नाथ व अग्नि के एक-एक साधु कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि, बीते चार दिनों में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के मुखिया नरेंद्र गिरी समेत 18 साधु कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सीएमओ ने बताया कि, नरेद्र गिरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स हरिद्वार भेजा गया है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नवरात्र और इन दिनों में पड़ने वाले विवाह समारोहों व रमज़ान को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए रात के कर्फ्यू का वक्त 10 बजे की बजाय साढ़े 10 बजे करने के निर्देश दिये।रावत ने जनता से कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील की।साथ ही समस्त ज़िलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *