Responsive Menu
Add more content here...
May 2, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की भावी योजना को लेकर आज अहम बैठक

By Nikhil Pal on April 10, 2021
0 611 Views

लखनऊ-अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की भावी योजना को लेकर शनिवार को बड़ी बैठक है। श्रीराम जन्मभभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य तथा रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शुक्रवार शाम अयोध्या पहुंचे हैं और आज उनके नेतृत्व साथ रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगीअयोध्या में राम मंदिर की नींव में भराई का कार्य आरंभ हो चुका है। माना जा रहा है कि अगले तीन माह में इसका काम पूर्ण होगा। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा आज की बैठक में आगे के काम की तैयारी की समीक्षा करेंगे। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा राम जन्मभूमि परिसर में होने वाली बैठक में आज राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में लगने वाले इंजीनियर्ड फिल्ड मैटेरियल पर मोहर लगा सकते हैं।

मंदिर निर्माण की तैयारी को लेकर समीक्षा

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यथ नृपेंद्र मिश्रा दो दिन के अयोध्या दौरे पर हैं। राम जन्मभूमि परिसर में ही आज उनकी विश्वामित्र आश्रम में एलएनटी व टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियर्स के साथ अहम बैठक है। इस बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य भी शामिल होंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल हरिद्वार कुंभ में होने के कारण इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।अयोध्या में इस बैठक के बाद शाम चार बजे सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में रामलला मंदिर परिसर के बाहर के विकास कार्यों की भी समीक्षा होगी। इस योजना से अयोध्या में भव्य मंदिर ही नहीं नव्य अयोध्या के निर्माण को भी गति मिलेगी। यह संभावना राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र की मौजूदा अयोध्या यात्रा से जगी है। एक ओर रामजन्मभूमि पर प्रस्तावित भव्य मंदिर की नींव भरी जा रही है, दूसरी ओर नव्य अयोध्या का खाका खींचा जा रहा है। नगर नियोजन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति की संस्था ली एसोसिएट््स के विशेषज्ञ फरवरी माह के मध्य से ही रामनगरी का युद्धस्तर पर सर्वे कर रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना रामनगरी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित करने की है। दोनों सरकारों की ओर से हजारों करोड़ की विकास योजनाएं पहले से ही प्रस्तावित हैं और अब रामनगरी के समग्र विकास के लिए सरकार अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की संस्था से विजन डाक्यूमेंट तैयार करा रही है।अयोध्या में हजारों करोड़ की लागत से प्रस्तावित भव्य राम मंदिर, श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा और उन्नत मार्गाें का निर्माण होना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *