Responsive Menu
Add more content here...
April 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • जापान में भूकंप का तेज झटका, मापी गई 7.2 की तीव्रता; सुनामी का अलर्ट जारी
March 20, 2021

जापान में भूकंप का तेज झटका, मापी गई 7.2 की तीव्रता; सुनामी का अलर्ट जारी

By 0 502 Views

टोक्यो(एजेंसी)- जापान की राजधानी टोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई है। टोक्यो में शाम छह बजकर 10 मिनट से ठीक पहले भूकंप आया। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था।इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7. 2 मापी गई है। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। पिछले ही माह जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था हालांकि तब सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार दोपहर देश की राजधानी टोक्यो के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 362 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। जापान की मीटिरोलॉजिकल एजेंसी (JMA) ने भूकंप के झटके आने के बाद सुनामी की एडवाइजरी जारी कर दी है। JMA के अनुसार, 2011 में भूकंप और सुनामी से प्रभावित क्षेत्र मियागी में भूकंप के झटके आए। एजेंसी ने एक मीटर की ऊंचाई वाली लहरों की सुनामी आने की चेतावनी जारी की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *