Responsive Menu
Add more content here...
August 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अतीक से जेल में मिलने वाली औरत ‘शबनम’ कौन?

By Shakti Prakash Shrivastva on April 29, 2023
0 623 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

            जैसे-जैसे माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे भी हो रहे है। अब एक नयी चर्चा शुरू हो गई है कि माफिया अतीक जब अहमदाबाद की साबरमती जेल या देवरिया, बरेली या प्रयागराज के किसी भी जेल में बंद रहा एक औरत ‘शबनम’ हर जगह उससे मिलने जाती रही है। आश्चर्य ये है कि वो औरत अतीक की बीबी शाइस्ता परवीन की कोई सगी नही बल्कि कोई और थी। मीडिया में आ रही खबरों की मुताबिक जांच एजेंसियां उस औरत शबनम की तलाश कर रही है जो लगातार इस तरह अतीक के संपर्क में थी। प्रयागराज शूटआउट जिसमें पूर्व विधायक राजूपाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेशपाल की हत्या हुई थी और इल्जाम अतीक पर लगा था। इस वारदात के ठीक पहले भी इस औरत ने साबरमती जेल में अतीक से मुलाक़ात की थी। वहाँ वो कई बार पहले भी मिल चुकी थी। अतीक अहमद के मोबाइल फोन से भी इस औरत शबनम के अतीक के लगातार संपर्क में रहने की पुष्टि हुई है। अतीक के मोबाइल के अलावा जांच के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आए अतीक और अशरफ के करीबियों ने भी उस शबनम के अतीक के संपर्क में रहने की बात की पुष्टि की है। अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जांच के साथ-साथ जांच एजेंसियां इस शबनम के पहचान के बाबत भी गंभीरता से पड़ताल कर रही है। सूत्रों से हो रहे खुलासे में यह जानकारी मिल रही है कि शबनम प्रयागराज में अतीक के रिहाइश से कुछ दूर स्थित करेली इलाके की रहने वाली है।

अमूमन अतीक से मिलने-जुलने वाली औरतों में इकलौती उसकी बीबी शाइस्ता परवीन ही जाती-आती थी। लेकिन अब इस औरत शबनम के बारे में जानकारी आने पर न केवल जांच एजेंसियों बल्कि उसके रिश्तेदार-नातेदारों में भी शबनम चर्चा की केंद्र बन गई  है। उमेशपाल शूटआउट मामले में नामजद अभियुक्त होने की वजह से माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फिलहाल फरार है। उस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी रखा है। प्रयागराज पुलिस के अलावा यूपी एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमें भी लगातार शाइस्ता परवीन की तलाश में लगी हुई हैं। दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उसे पकड़ने में एजेंसियों को कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि इनकी टीमें लगातार जगह-जगह छापेमारी की कार्र्वाइयां कर रही है। वकील से संपर्क के संबंध में मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने दिल्ली और लखनऊ में की छापेमारी की है। जांच एजेंसियों को ऐसी जानकारी मिली है कि शाइस्ता ने दिल्ली के किसी वकील से संपर्क किया है। दिल्ली में पुलिस ने करोलबाग और जामिया नगर में लोगों से पूछताछ की है। पुलिस को यहाँ कुछ पुख्ता लीड मिली है। संभव है कि जल्द ही इस बाबत खबर मिले। ऐसा होने पर ही शाइस्ता से पूछताछ में इस रहस्यमयी औरत शबनम के बारे में कुछ खुलासा हो पाएगा।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *