Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

उपचुनाव को लेकर एनडीए में बगावत !

By Shakti Prakash Shrivastva on October 18, 2024
0 448 Views

                                                                                 शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में जैसे ही विधानसभा उपचुनाव का ऐलान हुआ क्या सत्ताधारी और क्या विपक्षी दोनों ही गठबंधनों में सियासी घमासान मच गया। विपक्षी आइएनडीआईए गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच पनपी तल्खी हालांकि सीटों के बंटवारे में हुए समझौते के चलते सुलटता नजर आ रहा है लेकिन सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में बगावत की खबरें सुर्खियां बनने लगी है। दिल्ली में पिछले दिनों हुए बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में ज्यों ही नौ सीटों पर बीजेपी और एक सीट राष्ट्रीय लोकदल को देने की खबर आई प्रदेश स्तर पर बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के सब्र का बांध टूट गया। उसके प्रमुख डॉ संजय निषाद ने बीजेपी से गठबंधन धर्म निभाने की अपील कर दी वहीं केंद्र सरकार में सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान ने फूलपुर और मझंवा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है। इस तरह से एनडीए गठबंधन से बगावत का धुँवा उठने लगा है।

उत्तर प्रदेश में कुल 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने थे। लेकिन एक सीट का मामला हाईकोर्ट में लंबित होने की वजह से चुनाव आयोग ने सिर्फ 9 सीटों के लिए ही चुनावी शेड्यूल जारी किया है। चुनाव आयोग की जारी शिड्यूल की मुताबिक 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। चूंकि अयोध्या की मिलकीपुर सीट पर 2022 में विजयी सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के खिलाफ बीजेपी के पूर्व विधायक गोरखनाथ ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में एक याचिका दायर कर रखी है। जिसका मामला अभी तक लंबित है। लंबित होने की वजह से चुनाव आयोग को वहाँ का चुनाव फिलहाल स्थगित रखना पड़ा। मीडिया में आ रही खबरों की मुताबिक याचिकाकर्ता गोरखनाथ ने अपनी याचिका वापस लेने का निर्णय लिया है। अगर यह वापसी विधिसम्मत हो और चुनाव आयोग के समय सीमा के अंदर हो तो संभव है कि वहाँ का चुनाव भी इन चुनावों के साथ ही सम्पन्न हो जाए। जिन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है उनमें फूलपुर, कटेहरी, करहल, सीसामऊ, मझवां, गाजियाबाद सदर, खैर, मीरापुर और कुंदरकी हैं। इनमे कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य जगहों पर इसलिए उपचुनाव होने जा रहे है क्योंकि वहाँ के विधायक पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जा चुके हैं। सीसामऊ के विधायक एक मामले में जेल में है। लिहाजा वहाँ उपचुनाव हो रहा है।

निषाद पार्टी सुप्रीमो डॉ संजय निषाद ने मँझवा और मिलकीपुर पर अपनी दावेदारी ठोंकी थी लेकिन अभी उन्हे कोई आश्वासन नहीं मिल सका है। जबकि लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान की मुताबिक मझवा और फूलपुर के लिए उनके पार्टी का दावा है और इन सीटों के लिए उन्होंने बाकायदा प्रेस के जरिए जानकारी दी कि इन सीटों से तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम का पैनल पार्टी की संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया है।  जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होगा। पासवान ने दावा किया है कि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी चुनाव प्रचार करेंगे।

अगर ऐसा होता है तो यह सच साबित हो जाएगा कि एनडीए में दरार की शुरुआत हो चुकी है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *