Responsive Menu
Add more content here...
May 1, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में देश में सामने 3.86 लाख केस नए केस, 3498 लोगों की हुई मौत

कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में देश में सामने 3.86 लाख केस नए केस, 3498 लोगों की हुई मौत

By Nikhil Pal on April 30, 2021
0 286 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- देश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की कमी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। रोज कोरोना संक्रमण के नए केस में बढ़ोतरी हो रही है और नया रिकॉर्ड भी बनते जा रहा है। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो रिकॉर्ड 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीज सामने आए हैं। जब से कोरोना महामारी फैली है, तब से अभी तक एक दिन में इतने ज्यादा मामले नहीं सामने आए हैं। इससे पहले 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3.79 लाख मरीजों की पहचान हुई थी।

24 घंटे में 2.70 लाख लोग हुए ठीक

कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते तीन से लगातार 3000 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो रही है। देश में 31 लाख 64 हजार 825 एक्टिव केस हैं और कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। फिलहाल अमेरिका में सबसे ज्यादा 68 लाख एक्टिव केस हैं।इस बीच राहत की खबर यह है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा भारत में डेढ़ करोड़ के पार हो गया है। देश में अब तक 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। बीते एक दिन में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग रिकवर हुए हैं।महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 66,159 नए मामले सामने आए और 771 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,39,553 हो चुकी है, वहीं मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 67,985 हो गई है।गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से एक दिन में सर्वाधिक 89 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 11,248 पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में 17,403 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 8,10,955 हो गए हैं। राज्य में 1,10,241 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि बुधवार से 12,885 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *