Responsive Menu
Add more content here...
August 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

बिहार में लाकडाउन खत्म, जारी रहेगा नाइट कर्फ़्यू

By Shakti Prakash Shrivastva on June 8, 2021
0 634 Views

पटना, (ब्यूरो)। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार आ रहे गिरावट को देखते हुए सरकार ने प्रदेश को लाकडाउन से मुक्त करने का निर्णय लिया है। हालांकि शाम 7 से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू पहले की ही तरह जारी रहेगा। यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ट्वीट के माध्यम से दी।

इस आशय का निर्णय प्रदेश के आपदा प्रबंध समूह की बैठक में लिया गया। लाकडाउन हटने के बाद अब पूरे प्रदेश में निजी वाहनों से आवागमन किया जा सकेगा। ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य भी होंगे।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन समाप्ति की घोषणा संबंधी अपने ट्वीट में यह भी कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में चमत्कारिक कामयाबी मिली। मरीजों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की गयी। इसी लिए यह निर्णय भी लिया गया कि लॉकडाउन समाप्ति के बाद भी शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकारी और निजी कार्यालयों में शाम चार बजे तक काम होगा। सिर्फ 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकेगा। दुकानों के खुलने की अवधि शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। स्कूल-कालेज आदि शैक्षणिक संस्थान अभी बंद रहेंगे। जबकि आनलाइन शिक्षा किया जा सकेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *